होम latest News Jalandhar में नशा तस्कर गिरफ्तार:नूर महल पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा,...

Jalandhar में नशा तस्कर गिरफ्तार:नूर महल पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा, तालाशी में 25 नशीली गोलियां बरामद

0

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र में नसे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

जालंधर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नूरमहल पुलिस ने एक युवक को नशीली गोलियों के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ साबी निवासी मोहल्ला कच्चा पक्का वेहरा, नूरमहल के रूप में हुई है।
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र में नसे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब एएसआई अमनदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ नूरमहल शहर से चूहेकी रोड की ओर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पैदल आते देखा, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया और वापस मुड़ने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर काबू कर लिया।
तलाशी में नशीली गोलियां बरामद
पकड़े गए युवक सरबजीत सिंह की जब पुलिस द्वारा तलाशी ली गई, तो उसके पास से 25 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना नूरमहल में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है
यह कार्रवाई एसपी (जांच) वनीत एहलावत और डीएसपी नकोदर ओंकार सिंह बराड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर लाभ सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
रिमांड पर लेने की तैयारी
पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। रिमांड के दौरान आरोपी से गहराई से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह ये नशीली गोलियां कहाँ से लाया था और इसे आगे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। इस मामले में और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
पिछला लेखएंटी ड्रग्स कैंपेन में साथ आएं युवा, विदेश जाने की बजाय खुशहाल पंजाब बनाएं…भगवंत मान की अपील
अगला लेखJalandhar में ₹1 लाख के लिए IED ब्लास्ट:8 मिनट का टाइमर लगा रखा बम, इंस्टाग्राम से सीखा; वीडियोग्राफी करने वाला सुरक्षा एजेंसी का मुखबिर