होम latest News Amritsar : सीमावर्ती गांव से 135 करोड़ की हेरोइन बरामद, सुरक्षा एजेंसियां...

Amritsar : सीमावर्ती गांव से 135 करोड़ की हेरोइन बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

0

बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने अमृतसर जिले के सीमावर्ती गांव सहोरा के इलाके में ए.एन.टी.एफ. के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन करके 27 किलो हेरोइन बरामद की है।

बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने अमृतसर जिले के सीमावर्ती गांव सहोरा के इलाके में ए.एन.टी.एफ. के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन करके 27 किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 135 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले भी इसी इलाके में 6 किलो हेरोइन जब्त की गई थी और फिरोजपुर का एक तस्कर गिरफ्तार किया गया था। यह गांव अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से 6 किलोमीटर पीछे है जो हेरोइन जब्त की गई है वह तीन बड़े पैकेट में है। इससे पता चलता है कि तस्करों की तरफ से बड़े ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं जो 10 से 12 किलो वजन उठाने में सक्षम है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो चुकी हैं।
पिछला लेखLudhiana में चली गोलियां! 10 हजार रुपए के विवाद में परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग
अगला लेखNagrasu Gurdwara Dispute: CM भगवंत मान ने मुख्यमंत्री धामी से की बात, समाधान की कोशिशें जारी