होम latest News Abohar में 1 Kg हेरोइन समेत 2 गिरफ्तार:₹3.90 लाख की ड्रग मनी...

Abohar में 1 Kg हेरोइन समेत 2 गिरफ्तार:₹3.90 लाख की ड्रग मनी भी जब्त, ढाबे पर बनी तस्करी की योजना; नाकेबंदी पर चढ़े हत्थे

0

पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अमृतसर के दो युवकों को भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर गांव पन्नीवाला महला के पास संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 5 ग्राम हेरोइन और 3 लाख 90 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन और कैश बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी युवराज सिंह और जगजीत सिंह के रूप में हुई है। युवराज सिंह, निवासी अंतरयामी कॉलोनी, रांझा दी हवेली, अमृतसर और जगजीत सिंह, निवासी झीते कलां, गोल्डन गेट के पास अमृतसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ढाबे पर काम के दौरान बनी तस्करी की योजना
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जगजीत सिंह ने सूरतगढ़-बीकानेर रोड के पास एक ढाबा खोल रखा था और कथित रूप से वहां पोस्त की तस्करी में भी शामिल था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमृतसर के एक गुरुद्वारे में युवराज सिंह से हुई।
इसके बाद उसने उसे अपने ढाबे पर काम पर रख लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर हेरोइन की तस्करी की योजना बनाई थी। हालांकि अबोहर के पास सोमवार को कार्रवाई के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
उत्तराखंड से अमृतसर का युवक गिरफ्तार
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर उत्तराखंड से अमृतसर का एक युवक गिरफ्तार किया गया था। उत्तराखंड STF ने 15 जून को ऊधम सिंह नगर से ईशानप्रीत सिंह (19) को पकड़ा था। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसके संबंध आतंकी और तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई गई थी।
पुलिस ने उसके घर से हथियारों और हेरोइन की बड़ी खेप भी बरामद की थी। जांच में यह भी सामने आया था कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार पंजाब सीमा तक पहुंचाए गए थे।
पिछला लेखAmritsar में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़:क्रॉस फायरिंग के बाद 2 गिरफ्तार, पिस्तौल और एक कार बरामद; कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल
अगला लेखJalandharJalandhar के लोगों को जाम से मिलेगी राहत, गुरु नानकपुरा और गढ़ा फाटक पर बनेंगे ओवरब्रिज