होम latest News Ludhiana में पिछले 5 दिन से ठप पड़े सेवा केंद्रों के सर्वर,...

Ludhiana में पिछले 5 दिन से ठप पड़े सेवा केंद्रों के सर्वर, विभिन्न कामों की हजारों फाइलें पैंडिंग

0

पंजाब सरकार के डिजिटल पंजाब के दावों पर इन दिनों सवाल खड़े हो रहे हैं।

पिछले पांच दिनों से राज्यभर के सेवा केंद्रों का सर्वर ठप रहने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर में आई तकनीकी खराबी के चलते सरकारी सेवाओं से जुड़ी हजारों फाइलें लंबित पड़ी है। बतां दे कि इन दिनों मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना के चलते सेवा केंद्रों पर भारी भीड़ लगी हुई है। आधार कार्ड पर फोन नंबर अपडेट न होने के कारण सेवा केंद्रों के अलावा लोग डाक घरों में भी पहुंच रहे है।
क्योंकि सेवा केंद्रों का सर्वर धीमी गति से चल रहा है। सेवा केंद्रों के बाहर सुबह 7 बजे से ही लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं, लेकिन पूरे दिन इंतजार करने के बावजूद अधिकांश लोगों का काम नहीं हो पा रहा। निराश और परेशान लोग शाम को बिना काम करवाए वापस लौटने को मजबूर हैं। सेवा केंद्रों में आधार कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र समेत कई जरूरी दस्तावेजों के लिए आवेदन करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
क्योंकि एक काम के चलते अन्य काम भी प्रभावित हो रहे है। लगातार पांच दिनों से सर्वर प्रभावित रहने के कारण सरकारी कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक यह समस्या पूरे पंजाब में आ रही है। बाकि दिनों के मुकाबले आज सर्वर ठीक काम कर रहा है। हालांकि इसकी गति काफी धीमी है। जल्द ही तकनीकी समस्या का समाधान कर सेवाओं को पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा।
पिछला लेखWeather Update: Punjab में 2 दिन भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
अगला लेखVenezuela में लगे भूकंप के जोरदार झटके, कई इमारतें गिरीं, इतनी रही तीव्रता