होम latest News 20 July से सक्रिय होगा मानसून, झमाझम बारिश के आसार

20 July से सक्रिय होगा मानसून, झमाझम बारिश के आसार

0

हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में 20 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा।

अंबाला। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में 20 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा। इस तहर की संभावनाएं जताई जा रही हैं। मौसम विशेषज्ञ पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 20 से 25 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

उमस भरी गर्मी से मिलेगी निजात

इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून कमजोर बना हुआ है। मानसून ट्रफ तराई क्षेत्र में स्थित है और प्रदेश में मानसूनी हवाएं कमजोर हैं। वहीं दक्षिण-पश्चिमी दिशा से आने वाली गर्म और आर्द्र हवाओं के कारण लोगों को उमस और पसीने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना वेल मार्क लो-प्रेशर अब कमजोर होकर सामान्य निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है और वर्तमान में पश्चिम बंगाल, झारखंड तथा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास सक्रिय है। मानसून ट्रफ अमृतसर, चंडीगढ़ और पटना से होकर गुजर रही है।

19 जुलाई से शुरू होगी हल्की बारिश

इन परिस्थितियों के चलते अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 19 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाली मौसमी प्रणालियों तथा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मानसून ट्रफ हरियाणा-एनसीआर की ओर बढ़ेगी। इसके प्रभाव से 20 जुलाई की सुबह से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। 20 से 25 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा के उत्तर-पूर्वी जिलों में 19 जुलाई से ही हल्की बारिश और बूंदाबांदी शुरू हो सकती है, जबकि 18 जुलाई को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि जुलाई के तीसरे और चौथे सप्ताह में प्रदेश में रुक-रुक कर मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। विशेष रूप से 27 से 30 जुलाई के बीच भी मौसम में बदलाव और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी तथा लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
पिछला लेखGauri Spratt से शादी के बाद Aamir Khan को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी
अगला लेखChandigarh में PM मोदी के पोस्टर फाड़े:जालंधर में DSP से भिड़े BJP नेता अंगुराल; प्रधानमंत्री की स्टेज तक पहुंचा आवारा कुत्ता