होम Crime Jalandhar West Double Murder Case में फरार गुल्लू एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार,...

Jalandhar West Double Murder Case में फरार गुल्लू एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग का आरोप

0
Gullu arrested in jalandhar encounter

Punjab Pro Tv: तिलक नगर में पिछले महीने हुए चर्चित Double Murder मामले में Jalandhar Police को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी गुल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिलहाल घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

Jalandhar murder Case

Google search engine

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नाखा वाले बाग के समीप नाकाबंदी के दौरान बाइक पर आ रहे गुल्लू को रुकने का संकेत दिया गया था। आरोप है कि उसने पुलिस का इशारा नजरअंदाज करते हुए नाका तोड़ने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Jalandhar West Tilak Nagar murder

गिरफ्तार आरोपी उसी मामले में वांछित था, जिसमें करीब एक माह पहले Tilak Nagar में 24 वर्षीय सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय सौरभ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

मृतकों के परिजनों का आरोप है कि गुल्लू और उसके साथियों ने पहले से योजना बनाकर दोनों युवकों को रास्ते में रोका और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

Police Commissioner Satinder Singh ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी के गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल से संबंध सामने आए हैं। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

पिछला लेखPathankot में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट
अगला लेखJalandhar: फिल्लौर-गुराया जी.टी. रोड पर पंजाब रोडवेज बस का टायर फटा, एक यात्री गंभीर घायल