भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (23 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 23 जुलाई (गुरुवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लगातार हार के बाद टीम इंडिया की नजरें वापसी करने पर होगी. हालांकि, भारतीय टीम जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे.
अभिषेक शर्मा और वैभव सर्यवंशी करेंगे ओपनिंग
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे. इस सीरीज के लिए संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि, भारत के पास प्रभसिमरन सिंह के रूप में एक और ओपनर का विकल्प है, लेकिन उन्हें अभी बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है.
नंबर-5 तक का बैटिंग ऑर्डर तय

भारत के टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव की संभावना नहीं है और नंबर-5 तक का बैटिंग ऑर्डर तय मानी जा रही है. ओपनर अभिषेक-वैभव के बाद तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर और 5वें नंबर पर उपकप्तान तिलक वर्मा हैं
रिंकू सिंह की हो सकती है वापसी
इस सीरीज के लिए रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई और प्लेइंग 11 में उनकी जगह लगभग तय मानी जा रही है. छठे नंबर पर शिवम दुबे उतरेंगे, जबकि 7वें नंबर पर रिंकू को मौका मिल सकता है. ऐसे में सूर्यांश शेडगे को बेंच पर बैठना पड़ सकता है.
3 खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

इस सीरीज में कई नए चेहरों को मौका मिला है, जिन्हें भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर सकते हैं. इसमें अशोक शर्मा, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह और यश ठाकुर का नाम शामिल है. वहीं, तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी मौका मिला है. उम्मीद है कि पहले टी20 में अशोक शर्मा, हर्ष दुबे और यश ठाकुर को डेब्यू का मौका मिल सकता है. हालांकि, मयंक यादव और रवि बिश्नोई को भी प्लेइंग 11 जगह मिलने की उम्मीद है.
पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव.
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम






![39784ba8c0d2113cc45b9a85a1628e8417821223507641364_original[2]](https://punjabprotv.com/wp-content/uploads/2026/07/39784ba8c0d2113cc45b9a85a1628e8417821223507641364_original2-640x360.jpg)






