Jalandhar News(PPTV News): आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए वनीत धीर को जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी की ओर से जारी नियुक्तियों के अनुसार, वनीत धीर के साथ जगरूप सिंह सेखवां को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जोबन रंधावा को फतेहगढ़ चूड़ियां और जस्सा पट्टी को पट्टी हलके का इंचार्ज बनाया गया है।
वनीत धीर को मिली नई जिम्मेदारी को जालंधर नॉर्थ में आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।













