अपने हक में बने इस माहौल को भुनाने के लिए जल्द नगर निगम चुनाव करवा सकती है।

जालंधर वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत के बाद नगर निगम चुनावो की सुगबुगाहट तेज हो गई है। यहां बताना उचित होगा कि लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर में नगर निगम के मेयर का कार्यकाल पिछले साल जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच पूरा हो गया है।

जहां तक नियमों का सवाल है, नगर निगम के जनरल हाऊस का कार्यकाल पूरा होने के 6 महीने के अंदर नए सिरे से चुनाव करवाना लाजिमी है लेकिन अभी तक उपरोक्त नगर निगमों में चुनाव करवाने के लिए कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। जिसके लिए पहले लोकसभा चुनाव की वज़ह से देरी होने का हवाला दिया गया और फिर जालंधर वेस्ट सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई। अब यह सीट आम आदमी पार्टी जीत गई है तो सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है कि अपने हक में बने इस माहौल को भुनाने के लिए जल्द नगर निगम चुनाव करवा सकती है।

Google search engine

 देरी के लिए यह दिया जा रहा है हवाला

नगर निगम चुनाव में हो रही देरी के लिए पहले नए सिरे से वार्डबंदी न होने का हवाला दिया जा रहा था जो प्रक्रिया फाइनल होने में काफी देर लग गई। जब नए सिरे से वार्डबंदी फाइनल हो गई तो कोर्ट में केस पेंडिंग होने की वजह से नगर निगम चुनाव लटक गए।

पिछला लेखPunjab में सेहत विभाग का बड़ा Action, 83 Medical Store के लाइसेंस रद्द
अगला लेखPunjab News: ‘Heart Attack Parantha वाले’ के मामले में ADCP का बयान आया सामने, जारी किए ये आदेश