Jalandhar News: Punjab के Jalandhar में Highway पर एक बड़ा Road Accident सामने आया है। Verka Milk Plant की ओर जा रही एक गाड़ी का अचानक Tyre फटने से वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में गाड़ी बुरी तरह Damage हो गई, लेकिन राहत की बात रही कि Driver की जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक, यह Accident सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। Verka की गाड़ी Milk Plant की ओर जा रही थी, तभी अचानक उसका Tyre फट गया। Tyre फटने के बाद Driver गाड़ी पर Control नहीं कर पाया और वाहन Highway पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
लोगों की मदद से Driver को निकाला गया बाहर
हादसे के बाद गाड़ी के Tyres अलग हो गए और Front Glass भी टूट गया। वाहन के पलटने के बाद Driver गाड़ी के अंदर फंस गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने मदद करके बाहर निकाला।
घटना के तुरंत बाद लोगों ने Road Safety Force को सूचना दी। हादसे के कारण Highway पर Traffic Jam की स्थिति बन गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
Police ने Crane की मदद से हटाई Accident वाली गाड़ी
सूचना मिलने के बाद Police मौके पर पहुंची और Crane की मदद से दुर्घटनाग्रस्त Verka गाड़ी को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद Highway पर Traffic को दोबारा सुचारू करवाया गया।
Police के मुताबिक, हादसे में गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। Driver सुरक्षित बच गया।








