(PPTV Desk): Iran के Sanandaj शहर में 19 वर्षीय गर्भवती युवती Helia Fattahi की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में युवती के माता-पिता को Arrest किया गया है। Human Rights Organizations ने इस घटना को कथित Honor Killing बताया है।
आरोप है कि करीब 2 महीने की Pregnant Helia को उसके माता-पिता ने पहले जबरन दवाइयां खिलाईं, उसके साथ मारपीट की और बाद में तकिए से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले को लेकर Iran में महिलाओं की सुरक्षा और Domestic Violence के खिलाफ कानूनों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
Iran International की Report के मुताबिक, Helia एक युवक के साथ Relationship में थी और करीब 2 महीने की गर्भवती थी। पिछले सप्ताह जब उसने अपने परिवार को Pregnancy के बारे में बताया, तो घर में विवाद शुरू हो गया।
इस मामले में Police ने हत्या के आरोप में Helia के माता-पिता, Voria Fattahi और Leila Vais को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार की।
कथित तौर पर जबरन खिलाईं करीब 30 गोलियां
Hengaw Organization for Human Rights के मुताबिक, 21 November को Helia के माता-पिता शुरुआत में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए अदालत गए थे। घर लौटने के बाद उन्होंने कथित तौर पर Helia को दौरे रोकने वाली करीब 30 गोलियां जबरन खिलाईं।
Human Rights Organization के दावे के अनुसार, दवाइयां देने के बावजूद जब Helia की मौत नहीं हुई, तो उसके माता-पिता ने कथित तौर पर तकिए से उसका मुंह और नाक दबाकर दम घोंट दिया।
Hengaw और Human Rights Organization Hana ने इस घटना को कथित Honor Killing बताया है।
Human Rights Organizations ने उठाए सवाल
इस घटना के बाद Human Rights Organizations ने Iran में महिलाओं और बच्चों को Domestic Violence से बचाने के लिए प्रभावी कानूनों की कमी पर चिंता जताई है।
Hengaw का कहना है कि कानूनों में मौजूद खामियां और कथित Honor Killing के मामलों में अपेक्षाकृत हल्की सजा मिलने की संभावना महिलाओं की सुरक्षा को कमजोर कर सकती है। संगठन ने ऐसे मामलों में कानूनी संरक्षण और जवाबदेही को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है।








