Amritsar firing latest news

Tarn Taran News: Punjab के Tarn Taran में महिला सरपंच और उनके पति पर Firing की घटना सामने आई है। गांव Daleke में जा रहे महिला सरपंच Manjit Kaur और उनके पति Sukhbir Singh पर 2 आरोपियों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इस दौरान गोली लगने से सरपंच का पति घायल हो गया, जबकि आरोपियों ने महिला सरपंच को भी हथियार दिखाकर धमकाया और उनका Mobile Phone छीन लिया।

इस मामले में Sadar Police Station Tarn Taran ने मंगल सिंह उर्फ मांगा और उसके भाई उधम सिंह उर्फ उदय के खिलाफ Case दर्ज कर लिया है। Police आरोपियों के खिलाफ आगे की Legal Action कर रही है।

Google search engine

Motorcycle टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद

Police को दिए बयान में सुखबीर सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी नवां गांव डालेके ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसकी पत्नी मनजीत कौर गांव की मौजूदा सरपंच है।

शिकायत के अनुसार, 24 November 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ Motorcycle पर गांव डालेके से Tarn Taran शहर की ओर जा रहा था। जब वे Government High School, गांव डालेके के पास पहुंचे, तो मंगल सिंह उर्फ मांगा निवासी पलासौर कलां Bullet Motorcycle पर उनके पीछे आया और कथित तौर पर उनकी Motorcycle को टक्कर मार दी।

इसके बाद सुखबीर सिंह के रुकने पर मंगल सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

भाई को बुलाकर की Firing

शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान मंगल सिंह ने अपने भाई उधम सिंह उर्फ उदय को फोन करके मौके पर बुलाया। कुछ समय बाद उधम सिंह Bullet Motorcycle पर पहुंचा और कथित तौर पर Motorcycle की डिक्की से Pistol निकालकर सुखबीर सिंह पर जान से मारने की नीयत से 2 गोलियां चला दीं।

एक गोली सुखबीर सिंह की दाहिनी एड़ी में लगी, जिससे वह घायल हो गया। दूसरी गोली चलने के बाद सुखबीर सिंह अपनी जान बचाने के लिए पास खड़ी एक कार के पीछे छिप गया। आरोप है कि इसके बाद उधम सिंह ने सुखबीर सिंह और उसकी पत्नी को डराने के लिए हवा में 2-3 गोलियां भी चलाईं।

महिला सरपंच को भी दी धमकी, Mobile छीना

घटना के दौरान महिला सरपंच मनजीत कौर डर के कारण स्कूल की दीवार के पास चली गईं। शिकायत के अनुसार, जब उन्होंने अपने बेटे गुरनिशान सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी, तो उधम सिंह ने उनके ऊपर Pistol तानकर धमकी दी।

इसी दौरान मंगल सिंह ने कथित तौर पर महिला सरपंच का Redmi Touch Mobile Phone जबरदस्ती छीन लिया। मारपीट के दौरान सुखबीर सिंह के आगे के 2 दांत टूट गए और आरोपियों ने उनकी Motorcycle को भी Damage किया।

जब सुखबीर सिंह के बेटे गुरनिशान सिंह और उनके भाई के बेटे गुरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे, तो दोनों आरोपी हथियारों सहित Bullet Motorcycle पर फरार हो गए।

पुरानी रंजिश बताई जा रही Firing की वजह

सुखबीर सिंह के मुताबिक, आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश का कारण अमृतपाल सिंह पुत्र सोना सिंह निवासी गांव जोड़ा है, जो पहले उनके गांव में रहता था और फिलहाल जेल में है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अमृतपाल सिंह गांव में मंगल सिंह और उधम सिंह के लिए नशा बेचता था। Police द्वारा अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किए जाने के मामले में आरोपी सुखबीर सिंह को जिम्मेदार मानते हैं। इसी रंजिश के चलते पहले भी उसे धमकियां दी गई थीं और अब उस पर हमला किया गया।

इस मामले की जानकारी देते हुए SSP Surinder Lamba ने बताया कि मंगल सिंह उर्फ मांगा पुत्र लक्खा सिंह निवासी पलासौर कलां और उधम सिंह उर्फ उदय पुत्र लक्खा सिंह, दोनों भाइयों के खिलाफ Case दर्ज कर लिया गया है। Police मामले में आगे की Legal Action कर रही है।

 

#TarnTaran #PunjabNews #Firing #CrimeNews #TarnTaranNews #PunjabPolice

पिछला लेखRewari Cyber Fraud: वीडियो कॉल पर CBI Officer बनकर बुजुर्ग को किया Digital Arrest, ₹23 लाख की ठगी
अगला लेखDelhi Police Inspector Dance Video Viral: Party में कथित अश्लील Dance का Video वायरल, Police Lines भेजे गए Inspector