Rewari Cyber Fraud: हरियाणा के रेवाड़ी में Cyber Fraud का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां Cyber Criminals ने CBI Officer बनकर एक बुजुर्ग व्यक्ति को Money Laundering Case में फंसाने की धमकी दी और उससे करीब ₹23 लाख की ठगी कर ली। ठगों ने Video Call के जरिए बुजुर्ग को Digital Arrest का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाया।
मामला रेवाड़ी के गांव जैनाबाद का है। गांव के बुजुर्ग सरजीत ने Cyber Crime Police Station में शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्हें विजय नाम के एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को IPS Officer और CBI से जुड़ा अधिकारी बताया।
Money Laundering Case में फंसाने की दी धमकी
शिकायत के मुताबिक, फर्जी CBI Officer ने सरजीत को बताया कि उनका नाम Money Laundering Case में सामने आया है। कथित तौर पर पंकज शर्मा नाम के व्यक्ति के घर से उनके नाम की Bank Passbook बरामद हुई है, जबकि सरजीत का उस बैंक में कोई Account नहीं था।
ठग ने बुजुर्ग को विश्वास में लेने के लिए दावा किया कि उनकी उम्र को देखते हुए Supreme Court से जांच की अनुमति ली गई है। इसके बाद उसने बैंक खातों में Transactions की जांच करने का बहाना बनाकर सरजीत से Bank Account Details मांगी और PPF Account बंद करवाकर उसमें जमा रकम Savings Account में Transfer करने के लिए कहा।
हालांकि, बैंक ने नियमों और शर्तों के चलते PPF Account बंद करने से इनकार कर दिया।
RBI Team आने का डर दिखाकर ऐंठे ₹23 लाख
इसके बाद आरोपी ने सरजीत को बताया कि RBI की Team उनके पास पहुंचने वाली है। ठग ने Video Call के दौरान RBI के Letter Pad जैसा दिखने वाला एक फर्जी Document भी भेजा, जिससे बुजुर्ग पूरी तरह डर गए।
आरोपियों के दबाव में आकर सरजीत ने अपने दो Bank Accounts से पैसे Transfer किए और दोस्तों से उधार लेकर कुल ₹23 लाख आरोपियों के खातों में भेज दिए।
इतना पैसा लेने के बाद भी ठगों की मांग जारी रही और उन्होंने सरजीत से अतिरिक्त ₹12 लाख की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने अपने परिवार के सदस्यों को पूरे मामले की जानकारी दी।








