होम latest News Punjab Weather : पंजाब-चंडीगढ़ में आज शीतलहर की चेतावनी, 9 जिलों में...

Punjab Weather : पंजाब-चंडीगढ़ में आज शीतलहर की चेतावनी, 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

0

मौसम विभाग ने आज पंजाब में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

चंडीगढ़-पंजाब में लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली है। कल की तरह आज शनिवार को भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन तक पंजाब में तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने आज पंजाब में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

वहीं, मौसम विभाग ने रविवार से कोहरा छाने और दृश्यता 100 मीटर से कम रहने का अनुमान जताया है। पंजाब में न्यूनतम तापमान लगातार पठानकोट में पाया जा रहा है। कल यहां तापमान 1.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का और फरीदकोट में येलो अलर्ट जारी किया है।

Google search engine
Punjab Weather Update

हालांकि दोपहर में अच्छी धूप खिलने की संभावना है। राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है, जिसका असर भी पंजाब के कुछ जिलों तक ही सीमित है। मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर पहाड़ों पर भी देखने को मिलेगा। यदि पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तो इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा।

पिछला लेखPunjab : अजनाला में नगर निगम चुनाव की वोटिंग से पहले फायरिंग
अगला लेखITR दाखिल करने की आखिरी तारीख भूल न जाएं, वरना तगड़ा जुर्माना सहने को तैयार रहें