होम latest News Jalandhar में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की...

Jalandhar में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

0

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और तीनों युवक सड़क पर गिर गए।

जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ बताया जा रहा है। मृतक और घायल तीनों युवक आपस में दोस्त थे और कबड्डी खिलाड़ी थे।
तीनों युवक मोटरसाइकिल पर शुक्रवार शाम मलसियां की ओर से आ रहे थे। लदड़ा अड्डे के पास पराली से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। आरोप है कि ड्राइवर ने पीछे देखे बिना अचानक ट्रॉली को सड़क पर ला दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ट्रॉली पर लदी पराली की गांठों से टकरा गई।
मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और तीनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य ट्रॉली की चपेट में आने से हादसा और गंभीर हो गया। इस दुर्घटना में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
मृतकों की पहचान गांव पंधेरा निवासी हरजोत सिंह (16) पुत्र तीरथ सिंह और गांव खानपुर ढड्डा निवासी गुरदीप सिंह (23) दीपा पुत्र अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है। हरजोत सिंह प्लस टू का छात्र था, जबकि गुरदीप सिंह की कुछ ही दिनों बाद यूके जाने की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
हादसे में उनका तीसरा दोस्त, गांव बिल्ला चाऊ निवासी हरदीप सिंह (17) पुत्र सरबजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हलका विधायक इंद्रजीत कौर मौके पर पहुंची।
हलका विधायक इंद्रजीत कौर मौके पर पहुंची।
हलका विधायक इंद्रजीत कौर ने परिवार को ढांढस बंधाया।
हलका विधायक इंद्रजीत कौर ने परिवार को ढांढस बंधाया।
पीड़ित परिवार के बयान पर आगे की कार्रवाई होगी
घटना के बाद मौके से भाग रहे आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सदर प्रभारी परलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नकोदर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आरोपी ड्राइवर की पहचान कर ली गई है।
पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही हलका विधायक इंद्रजीत कौर भी तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचीं और उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।
पिछला लेखRailway Board के चेयरमैन ने जालंधर कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण
अगला लेखJalandhar में लड़की से मोबाइल छीनकर भागे 3 स्नेचर:एक को लोगों ने दबोचा, पूछताछ में बनाने लगा बहाने; 2 साथी फरार