Punjab Pro TV (PPTV News): Dehradun के Clement Town में भारी बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। नई बस्ती में उफनाए नाले के तेज बहाव में बहने से तीन और सात साल की दो सगी बहनों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, तीन वर्षीय सोनाक्षी नाले में बहकर रैंप के नीचे फंस गई थी। उसे बचाने के लिए उसकी सात वर्षीय बहन लक्ष्मी भी नाले में उतर गई, लेकिन दोनों पानी में डूब गईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक बच्चियों की मां रीना कुमारी ने बताया कि उनका परिवार बिहार के खगड़िया का रहने वाला है और वह अपने पति के साथ Dehradun में किराए के मकान में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।








