होम Latest News Delhi CJP Protest: घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने सुनाया दर्द, बोले- खून...

Delhi CJP Protest: घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने सुनाया दर्द, बोले- खून से सनी थी वर्दी, घर लौटे तो हालत देख कांप उठेCJP Protest: घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने सुनाया दर्द, बोले- खून से सनी थी वर्दी, घर लौटे तो हालत देख कांप उठे

0
Delhi CJP protest police clash

Punjab Pro TV (PPTV News): दिल्ली में CJP Protest के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पीड़ा साझा की। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ गंभीर मारपीट की गई, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में घर लौटना पड़ा।

दिल्ली पुलिस ACP की पत्नी अवनीत कौर ने बताया कि 20 जुलाई की रात जब उनके पति घायल हालत में घर पहुंचे तो उनकी स्थिति देखकर वह बेहद घबरा गईं। उन्होंने कहा कि उनके पति के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें थीं और उनकी वर्दी खून से सनी हुई थी। उनकी दो साल की बेटी ने भी पिता को इस हालत में देखकर डर का सामना किया।

Google search engine

वहीं, घायल सब-इंस्पेक्टर की बेटी ने आरोप लगाया कि 25 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने उनके पिता को बैरिकेड्स से खींच लिया और उन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता कई घंटे तक मौके पर बेहोश पड़े रहे और बाद में साथी पुलिसकर्मी उन्हें वहां से निकालकर घर लेकर आए।

परिजनों ने कहा कि पुलिसकर्मियों के पीछे भी परिवार होता है, जो हर दिन उनके सुरक्षित घर लौटने का इंतजार करता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर घायल पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर गलत तरीके से पेश किए जाने पर भी नाराजगी जताई और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर सवाल उठाए।

पिछला लेखDehradun News: भारी बारिश का कहर नाले के तेज बहाव में बहने से 2 सगी बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अगला लेखIndependence Day से पहले Punjab में High Alert, संवेदनशील जिलों में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, अतिरिक्त फोर्स तैनात