Punjab Pro TV (PPTV News): पंजाब में आगामी 79वें Independence Day को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने सभी पुलिस कमिश्नरों, रेंज IG/ DIG और जिला SSPs को विशेष सुरक्षा अभियान चलाने और कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
Independence Day समारोहों को देखते हुए संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। समारोह स्थलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ राज्यभर में तलाशी और चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
पंजाब एक सीमावर्ती राज्य होने के कारण सीमा क्षेत्रों में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने, वाहनों की जांच करने और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस ने प्रमुख सड़कों, प्रवेश मार्गों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी है। Bomb Disposal Squads, Dog Squads, Quick Response Teams और Armed Police Force को भी अलर्ट पर रखा गया है।
Punjab Police ने लोगों से अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि Independence Day समारोहों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।








