coal mine explosion in pakistan

Punjab Pro TV (PPTV News): पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में हुए जोरदार विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 32 खनिकों की मौत हो गई, जबकि 10 मजदूर अभी भी खदान के अंदर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव दल उन्हें बाहर निकालने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।

यह हादसा बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में हुआ। सरकारी खान निरीक्षक गनी बलोच के मुताबिक, शुरुआती तौर पर विस्फोट का कारण मीथेन गैस माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के बाद खदान के अंदर हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं और फंसे मजदूरों की जान को गंभीर खतरा है।

Google search engine

अधिकारियों और प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, हादसे के कुछ घंटे बाद बचाव दल ने पहले सात शव बरामद किए। इसके बाद मलबे और खदान के अंदर से 25 अन्य शव भी निकाले गए, जिससे मृतकों की संख्या 32 तक पहुंच गई।

फंसे हुए 10 मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मीथेन गैस के विस्फोट के बाद खदान के अंदर ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम हो सकता है, इसलिए बचावकर्मी काफी सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई है।

पिछला लेखLudhiana Temple Theft: राम दरबार मंदिर में चोरी, 1.5 किलो चांदी का सामान और गोलक से ₹25 हजार गायब
अगला लेखUS Sanctions: अमेरिका ने India समेत 4 देशों की 6 संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध, Iran की IRGC को मदद देने का आरोप