पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ।
पंजाब में सीमा पार से हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस को सफलता मिली है। तरनतारन पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए अत्याधुनिक हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक एमपी-09 राइफल और 7 अत्याधुनिक पिस्टल (4 ग्लॉक, 2 जिगाना और 1 बेरेटा) बरामद की गई हैं।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हथियारों की यह खेप पाकिस्तान स्थित राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क की मिलीभगत से भेजी गई थी।
टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम की थी तैयारी
जांच एजेंसियों के अनुसार इन हथियारों का इस्तेमाल राज्य में टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम देने, दहशत फैलाने और पंजाब की शांति व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के तहत किया जाना था। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सीमा पार बैठे हैंडलरों के इशारों पर काम कर रहा था।
एफआईआर दर्ज, पूरे तस्करी मॉड्यूल की जांच तेज
इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही हैं। इसके साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया जा सके।