Amritsar Crime News

PPTV NEWS (Amritsar): पंजाब के अमृतसर में डॉक्टर से ₹10 लाख की Extortion मांगने के मामले में मजीठा रोड थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को वारदात के करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने डॉक्टर को पिस्तौल दिखाकर सोमवार तक 10 लाख रुपये तैयार रखने की धमकी दी थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 51 वर्षीय सुखबीर सिंह, निवासी भवानी नगर, मजीठा रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।

Google search engine

Clinic में घुसकर डॉक्टर को दी धमकी

पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे डॉक्टर अपने क्लीनिक में मौजूद थे। इसी दौरान काले रंग का हेलमेट पहने एक व्यक्ति क्लीनिक में दाखिल हुआ।

आरोपी ने कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर डॉक्टर की ओर तान दी और ₹10 लाख की रकम तैयार रखने को कहा। धमकी देने के बाद आरोपी हथियार लेकर मौके से फरार हो गया।

कर्ज के चलते वारदात का आरोप

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर आर्थिक परेशानी और कर्ज से जूझ रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी वजह से उसने डॉक्टर से जबरन पैसे वसूलने की योजना बनाई। आरोपी मजीठा रोड इलाके में कुलचे की दुकान चलाता था।

पुलिस ने Weapon और Scooter किया बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने Technical Investigation और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को मजीठा रोड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल, जिंदा कारतूस, स्कूटर और हेलमेट बरामद किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

पिछला लेखCanada News: Edmonton में Punjabi Liquor Store Owner की गोली मारकर हत्या, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
अगला लेखFerozepur News: स्कूल वैन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, Rider गंभीर घायल; Driver पर Case दर्ज