PPTV NEWS (Ferozepur): पंजाब के फिरोजपुर में एक School Van और Motorcycle की Collision में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा थाना सदर फिरोजपुर के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुआ। पुलिस ने घायल बाइक सवार के बयान के आधार पर स्कूल वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह, निवासी जीरा, अपनी कंपनी के काम से ममदोट से फिरोजपुर शहर की ओर जा रहे थे। जब वह खाई वाले पुल से आगे दून-जूनियर स्कूल के पास पहुंचे, तभी एक स्कूल वैन चालक ने कथित तौर पर बिना हॉर्न दिए अचानक वाहन मोड़ दिया।
अचानक सामने आई वैन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सुखविंदर सिंह को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी Motorcycle भी बुरी तरह Damage हो गई।
हादसे के बाद Van Driver फरार
शिकायतकर्ता के मुताबिक, टक्कर के बाद स्कूल वैन चालक करनजीत सिंह, निवासी गांव बाले वाला, कथित तौर पर वैन लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच अधिकारी ASI बलविंदर सिंह के अनुसार, घायल बाइक सवार के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर वैन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है और हादसे के बाद फरार बताए जा रहे वैन चालक की तलाश की जा रही है।








