Air India Flight Turbulence: Phuket से New Delhi आ रही Air India Flight AI2379 में अचानक हुई तेज Turbulence और विमान के अचानक नीचे गिरने की घटना की जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट संचालित करने वाले दो Pilots में से एक का Post-Flight Dope Test Positive/Failed पाया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी होने तक दोनों Pilots को Duty से हटा दिया गया है। हालांकि, संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक पूरे मामले पर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
DGCA कर रहा मामले की जांच
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस घटना की जांच देश के Aviation Regulator Directorate General of Civil Aviation (DGCA) द्वारा की जा रही है।
जांच के दौरान Turbulence की घटना, Flight Operations और Pilots से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। अधिकारी के मुताबिक, जांच के निष्कर्षों को यह तय करने में भी ध्यान में रखा जाएगा कि क्या इस मामले को आगे Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) को सौंपकर विस्तृत जांच की जरूरत है।
Air India ने क्या कहा
Air India ने फिलहाल Pilot के Dope Test के नतीजे पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। Airline का कहना है कि उड़ान के बाद किए गए Drug Screening Test के Results उसे उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
Air India के प्रवक्ता ने कहा कि लागू Protocol के तहत दोनों Pilots का Post-Flight Screening Test किया गया था। हालांकि, Test Results Airline के साथ साझा नहीं किए गए हैं, इसलिए इस स्तर पर किसी निष्कर्ष पर टिप्पणी करना संभव नहीं है।
AI2379 Flight में क्या हुआ था
Phuket से Delhi आ रही AI2379 Flight में हवा में अचानक तेज Turbulence का सामना करना पड़ा था। इस दौरान विमान के अचानक नीचे गिरने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद Aviation Authorities ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
अब एक Pilot के कथित Dope Test में Failed होने की जानकारी सामने आने के बाद इस मामले की जांच और महत्वपूर्ण हो गई है। अंतिम निष्कर्ष DGCA की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।








