Jalandhar Urban Estate News

PPTV News (Jalandhar): पंजाब के जालंधर के पॉश इलाके Urban Estate में देर रात एक तेज रफ्तार Hyundai i20 कार बेकाबू होकर एक शोरूम में जा घुसी। हादसा करीब रात 3 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शोरूम के शीशे टूट गए और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

तेज रफ्तार i20 ने शोरूम को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार i20 कार अनियंत्रित होकर Urban Estate स्थित शोरूम में जा घुसी। कार की टक्कर से शोरूम के Glass Doors और अंदर रखा सामान बुरी तरह Damage हो गया।

Google search engine

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार को शोरूम के अंदर से बाहर निकालने के लिए Crane की मदद ली गई।

कार में सवार थे दो बुजुर्ग

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में दो बुजुर्ग व्यक्ति सवार थे। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि हादसा देर रात करीब 3 बजे हुआ, जब शोरूम बंद था और अंदर कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।

अगर हादसा शोरूम खुलने के समय हुआ होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Driver ने नुकसान की भरपाई का दिया भरोसा

हादसे के बाद कार चालक ने शोरूम मालिक को हुए नुकसान की पूरी भरपाई करने की बात कही है। फिलहाल हादसे की वजह और कार की रफ्तार को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

इस घटना का CCTV/Video भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार के शोरूम में घुसने के बाद हुए नुकसान को देखा जा सकता है।

पिछला लेख7 Dogs India Release: सलमान खान-संजय दत्त की ‘7 डॉग्स’ का इंडिया रिलीज का इंतजार खत्म
अगला लेखAir India Turbulence Case: AI2379 के एक Pilot का Dope Test Failed, जांच पूरी होने तक दोनों Pilots Duty से हटाए गए