Ugandan Woman Gangrape in Mohali

Mohali News (PPTV News):  पंजाब के मोहाली से एक बेहद गंभीर Gangrape Case सामने आया है। आरोप है कि चंडीगढ़ में रहने वाले लाइबेरिया के तीन युवकों ने युगांडा की 26 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों से उसकी जान-पहचान चंडीगढ़ में हुई थी। इसके बाद उसे मोहाली ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उसके साथ गैंगरेप किया गया। महिला ने पुलिस को दिए बयान में शारीरिक हिंसा और बंधक बनाए जाने के भी आरोप लगाए हैं।

Google search engine

पीड़िता को सड़क किनारे छोड़कर फरार होने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपियों के चंगुल से निकलने की कोशिश की, लेकिन उसे रोक लिया गया। आरोप है कि मई महीने में आरोपी महिला को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को पुलिस तक पहुंचाया। पुलिस की मदद से उसे लुधियाना की एक सोसायटी में सुरक्षित स्थान पर भेजा गया, जहां उसकी देखभाल की गई।

Medical Examination में सामने आया मामला

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला का Medical Examination कराया। जांच के बाद कथित गैंगरेप की पुष्टि होने की बात सामने आई। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस अब आरोपियों और पीड़िता के बीच संपर्क, घटना से जुड़े स्थानों तथा कथित देह व्यापार के आरोपों की भी जांच कर रही है।पीड़िता के आरोपों और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पिछला लेखPatiala School Girls Missing: Private School से 3 छात्राएं लापता, CCTV Footage खंगाल रही Police
अगला लेखZimbabwe Boat Accident: Kariba Lake में नाव हादसे में 70+ लोगों की मौत, Overloading और खराब मौसम से उठे सवाल