अमृतसर के अजनाला में बीती देर रात मामूली विवाद के बाद गोली चलने का मामला सामने आया है।

इस घटना में कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सिरसा गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल अजनाला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। फिलहाल गुरदीप सिंह का अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना अजनाला से कुछ दूरी पर स्थित गांव जगदेव खुर्द के नजदीक हुई। बताया जा रहा है कि देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से गोली चला दी गई, जिसकी चपेट में कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सिरसा आ गए। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। थाना अजनाला के एसएचओ अजयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ गोली चलाने वाले व्यक्ति और विवाद में शामिल दोनों पक्षों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
बयान के बाद ही साफ होगी गोलीकांड की पूरी वजह
एसएचओ अजयपाल सिंह के अनुसार, घायल कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सिरसा के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उनके द्वारा दिए जाने वाले बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल कांग्रेस नेता के बयान सामने आने के बाद ही गोली चलने की पूरी वजह और विवाद से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
पिछला लेखJalandhar में Janmashtami Mela में हथियारों से हमला:युवकों के 2 गुटों ने एक-दूसरे को दातर मारी, छेड़छाड़ का आरोप
अगला लेखPunjab कर्मचारियों को तोहफा! 60% मिलेगा DA, मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ऐलान