जालंधर के माता रानी चौक में जन्माष्टमी पर दो गुटों में तेजधार हथियार चले।

शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में झगड़े के बाद बस्ती बाबा खेल की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को राउंडअप कर लिया। घटनास्थल पर हंगामा देखने को मिला।एक युवक ने दूसरे पर दातर से हमला कर दिया। इससे 2 युवकों के हाथ और सिर पर चोट लगी है। लोगों ने तुरंत युवकों को काबू कर लिया और पुलिस को सूचना दी। काबू किए गए एक युवक ने दूसरे युवक पर मारपीट के आरोप लगाए। युवक का कहना है कि उस पर 10 युवकों ने मिलकर हमला किया था।युवक ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि कुछ युवक किसी की मां-बेटी को छेड़ रहे थे और उसने बचाव किया तो युवकों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने युवकों से तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं।
झगड़े के बाद राउंडअप किए गए बेटे को ढूंढती उसकी मां।
झगड़े के बाद राउंडअप किए गए बेटे को ढूंढती उसकी मां।
घटनास्थल पर एसीपी आतिश भाटिया भी मौजूद रहे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसीपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयानों के बाद तथ्यों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। युवकों के पेरेंट्स को थाने बुलाया गया है। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसे लेकर दोनों पक्षों से बात की जा रही है।
पिछला लेखLudhiana में Swimming Pool के किनारे बच्चे की मौत, VIDEO:नहाने के बाद बैठा, उठते ही लड़खड़ाया; फिर गिरा
अगला लेखAmritsar: Ajnala में मामूली विवाद के बाद चली गोली : Congress नेता गंभीर घायल, अमृतसर रेफर; पुलिस जांच में जुटी