पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में कुछ लोगों ने दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिख दिए। हालांकि, बाद में पता चला कि जिस घर की दीवार पर नारे लिखे गए, वह दिलजीत दोसांझ का नहीं बल्कि उनके पड़ोसी का है। घटना से नाराज पड़ोसी ने कहा कि बिना किसी वजह के उसकी दीवार खराब कर दी गई।
मुख्तियार ने बताया कि मैं सुबह करीब पांच-छह बजे कहीं न कहीं का चक्कर लगाता हूं और गाड़ी लाकर खड़ी कर देता हूं। आज मेरी गाड़ी पेट्रोल पंप पर लगी हुई थी। वहीं बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे चार-पांच आदमी दीवार पर कुछ लिख रहे थे।
दीवार पर खालिस्तान वगैरह कुछ लिखा हुआ था मुख्तियार ने कहा कि स्प्रे की स्मेल अंदर तक आ गई। मेरी नींद खुली तो मैंने उन्हें डांटा। उन्होंने मुंह बांधे हुए थे। इसके बाद वे लोग यहां से निकल गए। जब मैं उठकर देखने गया तो दीवार पर खालिस्तान वगैरह कुछ लिखा हुआ था। नीचे उन्होंने दिलजीत दोसांझ का नाम मेंशन किया हुआ था। उन्हें शायद यह पता नहीं था कि यह दिलजीत का घर नहीं है।

मुख्तियार का घर जहां खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए।








