मोहाली के जीरकपुर स्थित पीरमुछल्ला नेचर पार्क में गुरुवार सुबह गर्दन कटी लाश मिली।
पार्क में सुबह के वक्त जब लोग सैर करने पहुंचे, तो उन्होंने जमीन पर लाश पड़ी देखी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया है। उसकी हालत देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लाश पुरुष की है या महिला की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या पार्क में ही की गई या कहीं और से लाकर यहां फेंका गया।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इससे संदिग्ध लोगों और वाहनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पोस्टमार्टम से पता चलेगा मौत का कारण
पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और समय का पता चल सकेगा