नाकाबंदी के दौरान जब युवक वहां से गुजर रहा था, तो पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की।
जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कोट सदीक स्थित बंगला मुखी मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए विशाल चोपड़ा नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 200 प्रेगा कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना डिवीजन नंबर 5 में तैनात लेडी एएसआई बलजिंदर कौर को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल लेकर सप्लाई करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए कोट सदीक बंगला मुखी मंदिर के पास नाकाबंदी की और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी।
नाकाबंदी के दौरान जब युवक वहां से गुजर रहा था, तो पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। जब लेडी एएसआई बलजिंदर कौर की देखरेख में युवक की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 200 प्रेगा कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी इन कैप्सूलों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या बिल पेश नहीं कर सका। आरोपी बस्ती दानिशमंदा का रहने वाला
जांच के दौरान पुलिस टीम जब कोट सदीक स्थित बंगला मुखी मंदिर के पास पहुंची, तो वहां एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान विशाल चोपड़ा के रूप में हुई, जो मूल रूप से किराएदार के तौर पर पीरां दी जगह, बस्ती दानिशमंदा का रहने वाला है। एफआईआर नंबर 266 के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बरामद नशीले कैप्सूलों को जब्त कर लिया और आरोपी विशाल चोपड़ा को हिरासत में ले लिया। थाना डिवीजन नंबर 5 में आरोपी के खिलाफ 15-10-26 को एफआईआर नंबर 266 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशीले कैप्सूल कहां से लाया था और किन्हें बेचने जा रहा था।