मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की कार पर हमला हुआ था।

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। अब इस मामले को लेकर पंजाब की राजनीति भी गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर आएंगे। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शाह पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि अपने राज्यों में इनसे कानून-व्यवस्था संभलती नहीं है। देश के सबसे बड़े गैंगस्टर को इन्होंने अपना दामाद बना रखा है। इन्हें वोट देने का मतलब अपने दामाद को पंजाब में न्योता देने जैसा होगा। वहीं, अमित शाह ने भी अपने पंजाब दौरे से पहले आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला था।
अरविंद केजरीवाल का ट्वीट।
अरविंद केजरीवाल का ट्वीट।
अमित शाह के दौरे पर उठाए सवाल
टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “अपने राज्यों में इनसे कानून-व्यवस्था संभलती नहीं। देश के सबसे बड़े गैंगस्टर को इन्होंने अपना दामाद बना रखा है और उसे भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपराध करने की सारी सहूलियत दी हुई है। कल ये पंजाब आकर कानून-व्यवस्था पर ज्ञान देंगे। पंजाब के लोगों को पता है कि इन्हें वोट देने का मतलब इनके दामाद को पंजाब में न्योता देने जैसा होगा।”
अमित शाह ने इस तरह पोस्ट से किया था हमला।
अमित शाह ने इस तरह पोस्ट से किया था हमला।
अमित शाह ने AAP सरकार पर लगाए आरोप
करीब 10 घंटे पहले, रविवार शाम साढ़े 7 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने पंजाब को नशे के गर्त में धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके कारण कई परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है।
शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले जिन लोगों की हाल ही में जान गई, उनके परिजनों से वह मंगलवार, 20 अक्टूबर को मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इन परिवारों के दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
शाह ने यह भी कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि भारत सरकार चिट्टा कारोबारियों को चुन-चुनकर जेल भेजेगी और पंजाब समेत पूरे देश को नशे के कारोबार से मुक्त कराने के लिए काम करेगी।
पिछला लेखTiger Shroff Shooter Arrested: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग
अगला लेखJalandhar Asian Champions Trophy की मेजबानी के लिए तैयार है, अंतरराष्ट्रीय टीमें पहुंचना शुरू हो गई