जालंधर के लांबड़ा इलाके में देर रात घर लौट रहे कैटरिंग कर्मचारी से कथित तौर पर लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है।

परिजनों के आरोप हैं कि अज्ञात हमलावरों ने उससे 5 हजार रुपये नकद और करीब 23 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पीड़ित के भाई सोनू चोपड़ा ने बताया कि उनका भाई कैटरिंग का काम करता है। वह देर रात करीब 11 से 12 बजे किसी शादी समारोह में काम निपटाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावर नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
परिजनों के मुताबिक, हमले में पीड़ित के शरीर और दांतों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें आशंका है कि हमलावरों ने तेजधार हथियार या किसी भारी वस्तु से हमला किया। घटना के बाद परिजनों ने पीड़ित के मोबाइल पर संपर्क किया तो शुरुआत में फोन उठा, लेकिन दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने कथित तौर पर तीखे लहजे में बात की। इसके बाद फोन बंद हो गया।
परिजन पहुंंचे सिविल अस्पताल।
परिजन पहुंंचे सिविल अस्पताल।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
परिजनों ने पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देने की बात कही है। उन्होंने छीना गया मोबाइल और नकदी बरामद करने के साथ आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पिछला लेखChandigarh प्रशासक ने Punjab सरकार-Police की तारीफ की:कटारिया बोले-अपराधी पकड़ने में मदद की; दो जगह मर्डर से पीड़ा पहुंची
अगला लेखJalandhar में आज भारत-South Korea के बीच महामुकाबला:सुरजीत हॉकी स्टेडियम में होंगे 3 मैच; चीन-बांग्लादेश की टीमें भी आमने-सामने होंगी