जालंधर के बस स्टैंड डिपो नंबर 1 में देर शाम भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दूर-दूर से ही ऊंची लपटें और धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डिपो में पड़े पुराने टायरों और कबाड़ में आग लगी, जिसने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचने लगीं और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल छा गया।

Google search engine

मौके पर पहुंचे दमकल दल के सदस्य गौरव भारद्वाज ने बताया कि उन्हें रात 8 बजे के बाद आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी यह थी कि डिपो की झाड़ियों में आग लगी है, लेकिन जब दमकल दल मौके पर पहुंचा तो स्थिति अलग थी। जांच करने पर पता चला कि टायरों और कबाड़ का एक बड़ा ढेर आग की चपेट में था।

गौरव भारद्वाज ने बताया कि यह एक सरकारी डिपो है और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना अभी मिली है। फिलहाल उनकी किसी सरकारी अधिकारी से मुलाकात नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि आग लगने के वास्तविक कारण के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी अभी तक नहीं किया गया है। इस मामले में और अधिक जानकारी सरकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

 

पिछला लेखPunjab में अगले 3-4 दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना, घने कोहरे की चेतावनी जारी
अगला लेखUP से पंजाब तक विधानसभा चुनाव की तैयारी… कांग्रेस ने 5 राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन