आज पंजाब के चार जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका है। इसके अलावा, राज्य के कुछ इलाकों में 20 नवंबर की रात और सुबह तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
राज्य में आज और अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसके कारण रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा।
अगले 3 दिनों का मौसम
18 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है । पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और अमृतसर में कोहरे की पीली चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका है।
19 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कोहरे की पीली चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।
20 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है । गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कोहरे की पीली चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान
कल पंजाब का औसत न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस गिर गया। हालांकि, यह सामान्य के करीब ही रहा। कल का सबसे कम तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जो 10 डिग्री सेल्सियस था।
| स्टेशन (जिला) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| चंडीगढ़ शहर | 14.5 |
| चंडीगढ़ (हवाई अड्डा) (आईएएफ) | 12 |
| अमृतसर | 12.1 |
| लुधियाना | 11.6 |
| पटियाला | 12.8 |
| पठानकोट | 11.6 |
| बठिंडा | 10 |
| फरीदकोट | 10.2 |
| गुरदासपुर | 11.6 |
| बल्लोवाल सौंखड़ी (एसबीएस नगर) | 11.5 |
| बरनाला | 14.6 |
| फरीदकोट | 12 |
| फतेहगढ़ साहिब | 12.5 |
| फिरोजपुर | 11.9 |
| केवीके बहोवाल (होशियारपुर) | 12.1 |
| मोहाली | 14.2 |
| भाखरा बांध (रूपनगर) | 12.6 |







