Punjab Crime News: पंजाब के गांव मत्ता में एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत के मामले में Police investigation के दौरान हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद और संपत्ति के लालच में बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। इस मामले में मृतक की बेटी की शिकायत पर बेटे, बहू समेत 5 लोगों के खिलाफ Murder Case दर्ज किया गया है।
मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले में मुख्य आरोपी बेटे हरविंदर सिंह और उसके साले चरणजीत सिंह को Police ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य 3 आरोपियों की तलाश जारी है।
बेटी को फोन पर दी गई हार्ट अटैक से मौत की सूचना
शिकायत के अनुसार, 22 नवंबर की सुबह मृतक के बेटे ने अपनी बहन सुखप्रीत कौर को फोन कर बताया कि उनके पिता की Heart Attack से मौत हो गई है।
जब बेटी घर पहुंची तो उसने पिता के गले पर निशान देखे। इसके बाद उसे पिता की मौत को लेकर संदेह हुआ और उसने Police को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर Police ने मामले की जांच शुरू की।
मकान और पैसों को लेकर विवाद का आरोप
Police investigation और शिकायत में सामने आए आरोपों के मुताबिक, बेटे और बहू का मकान अपने नाम करवाने तथा पैसों को लेकर मृतक के साथ अक्सर विवाद होता था। इसी पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है।
आरोप है कि 21 नवंबर की रात बहू कोमल ने चाय में नींद की गोलियां मिलाकर अपने ससुर को बेहोश कर दिया। इसके बाद बेटे, उसके साले और दो अन्य साथियों ने कथित तौर पर बुजुर्ग के हाथ-पैर पकड़े, जबकि बहू ने परने से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।
बेटे और साले को किया गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार
DSP इकबाल सिंह संधू के मुताबिक, Police ने इस मामले में मुख्य आरोपी बेटे हरविंदर सिंह और उसके साले चरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।
Police मामले की जांच कर रही है और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।








