चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे परकाश सिंह बादल का आज सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। बादल का संस्कार उनके जद्दी बादल गांव में किया गया।

इस दुख की घड़ी में पंजाब के सीएम भगवंत मान, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, हरजोत सिंह बैंस, बीजेपी के पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा, राजा वड़िंग, बिक्रम सिंह मजीठिया, मनप्रीत बादल, अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह समेत राज्य की सभी पार्टियों के नेता पहुंचे।

संस्कार से पहले उनके बेटे सुखबीर बादल पिता के शव के साथ लिपटकर जमकर रोए। उन्हें देखकर वहां माहौल और गमगीन हो गया।