होम अजब गजब रेड करके वापस लौट रही पुलिस की गाड़ी ट्रक से टकराई, SHO...

रेड करके वापस लौट रही पुलिस की गाड़ी ट्रक से टकराई, SHO नेहा चौहान की सड़क हादसे में मौत, पढ़ें

0

न्यूज डेस्क, (punjabprotv) : इस समय की दुखद खबर महाराष्ट्र से आ रही है। हरियाणा के पंचकूला में महिला थाने में तैनात SHO नेहा चौहान की महाराष्ट्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा वर्धा जिले में सुबह 7:30 बजे हुआ। वह अपनी टीम के साथ एक मामले में रेड करने गई थी। रेड के बाद जब वह वापस आ रही थी तो उनकी हरियाणा पुलिस की जीप एक ट्रक से टकरा गई। इसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, टीम के अन्य सदस्यों की हालात ठीक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तब जब हुआ जब जीप ड्राइवर साथ चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इस दौरान जीप ट्रक से टकरा गई और उसमें बैठी नेहा चौहान गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही देर में हादसे के बाद नेहा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

नेहा के हैं तीन छोटे बच्चे

मृतक इंस्पेक्टर नेहा चौहान के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ी बच्चे की उम्र लगभग 9 साल की है। उनकी मौत की सूचना पर सेक्टर 5 महिला थाने में कर्मचारी गमगीन हैं। कोई बात करने को तैयार नहीं है। साथ के कर्मचारी नेहा चौहान को याद करके रोते हुए नजर आ रहे हैं।

पिछला लेखबड़ी खबर : कनाडा में 17 करोड़ रुपए की गाड़ियां चुराने के मामले में 47 पंजाबी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
अगला लेखलुधियाना : जहरीली गैस ने खत्म किया आरती क्लीनिक चलाने वाले कविलाश का पूरा परिवार, करियाना दुकान चलाने वाले सौरव, उसकी मां और पत्नी की भी मौत, पढ़ें पूरी खबर