होम अजब गजब पंजाब में नहीं होगा वर्ल्ड कप 2023 का एक भी मैच, खेल...

पंजाब में नहीं होगा वर्ल्ड कप 2023 का एक भी मैच, खेल मंत्री मीत हेयर हुए LIVE, बीजेपी पर लगाया खेलों में भी राजनीति करने का आरोप, देखें वीडियो

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को कप के मैचों का शेड्यूल जारी किया गया, जिसमें पंजाब में एक भी मैच नहीं करवाया जा रहा है। इसको लेकर पंजाब सरकार ने आपत्ति जाहिर की है। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर इस मामले को लेकर लाइव हुए हैं। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर खेलों में भी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

मीत हेयर ने कहा कि वर्ल्ड कप का एक भी मैच पंजाब के मोहाली स्टेडियम नहीं करवाया गया जबकि मोहाली स्टेडियम देश के टाप 5 स्टेडियमों में से एक है। मीत हेयर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 5 तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मैच करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दबाव में आकर आईसीसी ने पंजाब में एक भी मैच नहीं रखा है, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में पांच मैच करवाने का कोई मतलब नहीं है। पंजाब ने युवराज सिंह, हरभजन सिंह, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह समेत कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं। फिर भी पंजाब को नजरअंदाज करना सही नहीं हैं।

देखें वीडियो

??

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखजालंधर में करियाना दुकानदार की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, इस वजह से किया गया कत्ल, पढ़ें
अगला लेखबड़ी खबर : कच्चे से पक्के किए गए अध्यापकों के लिए बड़ा तोहफा, सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, पढ़ें