होम latest News ‘औद्योगिक विकास को आकार देने वाले जादूगर थे वो’, Ratan Tata Death...

‘औद्योगिक विकास को आकार देने वाले जादूगर थे वो’, Ratan Tata Death पर पंजाब CM मान ने जताया दुख

0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वो औद्योगिक विकास को आकार देने वाले जादूगर थे।

 ‘रतन टाटा की सादगी और कमिटमेंट हमेशा देश की युवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी’। ये कहना है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का। सीएम भगवंत मान ने यह बात प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कही हैं। दरअसल, बीते दिन 86 साल के रतन टाटा ने दुनिया को अलदिवा कह दिया। रतन टाटा के निधन की खबर ने पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रतन टाटा के निधन पर दुख जाहिर करते हुए सीएम मान ने कहा कि रतन टाटा के निधन से एक युग का अंत हो गया है।
टाटा संस को ग्लोबल सुपरपावर बनाया
सीएम मान ने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ बयान भी जारी किया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि उद्योग जगत के महानायक और भारत व दुनिया के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन की खबर बेहद दुखद है। उद्योग क्षेत्र के अलावा रतन टाटा ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने देश में औद्योगिक विकास के एक नए युग की शुरुआत में उत्कृष्ट योगदान में दिया है। उन्होंने टाटा संस को ग्लोबल सुपरपावर बनाया, जिससे देश में औद्योगिक विकास में भी तेजी आई।
उनकी सादगी से प्रेरणा लेगी युवा पीढ़ी
सीएम मान ने कहा कि रतन टाटा की कड़ी मेहनत, कमिटमेंट और सादगी हमेशा युवा पीढ़ी को अपनी पसंद के क्षेत्र में खुद की जगह बनाने के लिए प्रेरित करती रहेगी। सीएम मान ने कहा कि रतन टाटा वो कारोबारी जादूगर थें, जिन्होंने आधुनिक भारत में औद्योगिक विकास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने कहा कि रतन टाटा के निधन से एक युग का अंत हो गया है, क्योंकि उनके निधन से खाली हुई यह जगह भविष्य में भरने होने की संभावना नहीं है।
Google search engine


पिछला लेखNoel Tata कौन? जो बन सकते हैं Ratan Tata ट्रस्ट के नए चेयरमैन
अगला लेखपंजाब CM मान ने बुलाई डिप्टी कमिश्नरों की बैठक, धान की खरीद को लेकर दिए सख्त निर्देश