होम अजब गजब कनाडा में PR आने पर जश्न मनाने गए पंजाबी छात्र की झील...

कनाडा में PR आने पर जश्न मनाने गए पंजाबी छात्र की झील में डूबने से मौत, घर में छाया मातम

0

न्यूज डेस्क, (punjabprotv) : कनाडा के ओंटारियो के पोर्ट पेरी शहर से दुखद खबर आ रही है। वहां पर पंजाबी छात्र आकाशदीप सिंह (27 वर्ष) की झील में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने छात्र का शव बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि आकाशदीप सिंह कुछ दिन पहले ही कनाडा में पक्का हुआ था और अपनी पीआर का जश्न मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ झील पर गया था।

वहां पर वह झील में डूब गया, जिससे उसका मौत हो गई। पुलिस इस पूरी घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। गौरतलब है कि कनाडा में विभिन्न कारणों से छात्रों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मृतक मूलरूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूहा कस्बे के नजदीक गांव का बताया जा रहा है।

Google search engine


पिछला लेखपंजाब बंद का कल दिखेगा पूरा असर, कई प्राइवेट स्कूलों ने अपने स्तर पर किया छुट्टी का ऐलान, पढ़ें कारण
अगला लेखपंजाब बंद की कॉल का दिखा पूरा असर, दुकानें और बाजार रहे पूरी तरह बंद, पढ़ें