होम latest News Paytm Services: दूसरे दिन भी 20 पर्सेंट गिरा पेटीएम का शेयर

Paytm Services: दूसरे दिन भी 20 पर्सेंट गिरा पेटीएम का शेयर

0

फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस पिछले दो दिनों से चर्चा में है. रिजर्व बैंक ने हाल ही में पेटीएम की पैरंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस की अनुषंगी पेटीएम पेमेंट बैंक के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. उसके बाद से कंपनी का शेयर लुढ़कता जा रहा है. इस बीच पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने निवेशकों और ग्राहकों को भरोसा दिलाने का प्रयास किया है.

पेटीएम फाउंडर को इस बात का यकीन

पेटीएम फाउंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अपडेट में भरोसा जाहिर किया कि पेटीएम ऐप 29 फरवरी के बाद भी सही से काम करता रहेगा. उन्होंने लिखा- सभी पेटीएम करने वालों के लिए, आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी सामान्य तरीके से काम करता रहेगा. मैं पेटीएम की टीम के सभी सदस्यों के साथ आपके समर्थन के लिए आपको सैल्यूट करता हूं. हर चुनौती का समाधान होता है और हम सारे अनुपालन के साथ देश की सेवा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने आगे लिखा कि पेमेंट इनोवेशन और वित्तीय सेवाओं के समावेश के मामले में भारत आगे भी वैश्विक स्तर पर सराहना पाता रहेगा. उन्होंने कहा कि भुगतान के नए तरीकों और वित्तीय सेवाओं के समावेश के मामले में ‘पेटीएम करो’ सबसे बड़ा चैंपियन बना रहेगा. आपको बता दें कि ‘पेटीएम करो’ पेटीएम की टैगलाइन है. नोटबंदी के बाद से पेटीएम के सारे कैंपेन इसी टैगलाइन के इर्द-गिर्द डिजाइन किए गए हैं.

Google search engine


नए लो लेवल पर पेटीएम शेयर

दूसरी ओर शेयर बाजार में पेटीएम के शेयरों में भारी बिकवाली जारी है. पेटीएम का शेयर आज लगातार दूसरे दिन 20 फीसदी गिरा हुआ है. आरबीआई ने पेटीएम के ऊपर लिए गए एक्शन की जानकारी 31 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद दी थी. उसके बाद बजट वाले दिन जैसे ही बाजार खुला, पेटीएम के शेयर पर लोअर सर्किट लग गया. आज भी बाजार खुलते ही इसके भाव पर 20 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया. दो दिनों में पेटीएम का शेयर 40 फीसदी गिरकर 487.20 रुपये पर आ गया है, जो पिछले एक साल का नया निचला स्तर है.

Google search engine


पिछला लेखपटना के ईडी दफ्तर पहुंचे Tejashwi Yadav
अगला लेखस्कूलों के लिए अच्छी खबर