होम latest News Punjab के लोगों के लिए अच्छी खबर, इस विभाग में होने जा...

Punjab के लोगों के लिए अच्छी खबर, इस विभाग में होने जा रही भर्तियां, जारी हुए निर्देश…

0

पंजाब वासियों के लिए अच्छी खबर है।

पंजाब वासियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग की मजबूती के लिए जिला/तहसील सामाजिक न्याय और अधिकारिता अधिकारी की भर्ती संबंधी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

यह जानकारी विभाग की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विभिन्न योजनाओं संबंधी मुख्यालय के अधिकारियों और राज्य के सभी जिल/ तहसील अधिकारियों के साथ पंजाब भवन में हुई समीक्षा बैठक के दौरान दी। मंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए जिला/तहसील के अधिकारियों को एक माह में जागरूकता कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत जनवरी 2024 तक 20 जिलों के अनुसूचित जातियों के 18699 लाभपात्रियों को 95.36 करोड़ रुपए और पिछड़ी श्रेणियों के 8312 लाभपात्रियों को 42.39 करोड़ बांटे गए हैं। आशीर्वाद योजना के अंतर्गत अब 27011 लाभपात्रियों को 137.75 करोड़ बांटे गए हैं।

मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार डा. बी. आर. अम्बेडकर भवनों के रख- रखाव लिए सोसायटियों बनाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत राज्य के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों के साथ इस संबंध में कार्रवाई की जाए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं अधीन बकाया पड़े फंडों को खर्च करने के उपरांत रिपोर्ट 15 दिन में मुख्य दफ्तर भेजने के आदेश दिए।

पिछला लेखDibrugarh Express Derailed: गोंडा में ट्रेन हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतरे, चार लोगों की मौत
अगला लेखPunjab Police ने अपने ही कर्मचारी को महिला सहित किया गिरफ्तार, हैरान कर देने वाला है मामला