होम latest News Akshay Kumar Birthday: 1500 के लिए Waiter बने, चपरासी का काम भी...

Akshay Kumar Birthday: 1500 के लिए Waiter बने, चपरासी का काम भी किया, आज Akshay Kumar 2500 करोड़ के मालिक

0

आज यानी 9 सितंबर को अक्षय कुमार अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

साल 1987, फिल्म ‘आज’ में जिस एक्टर ने महज 17 सेकंड का रोल किया था, तब कोई जानता था कि वो आज इतनी बड़ी हस्ती बन कर उभरेंगे. हालांकि, इस 17 सेकंड के रोल के पीछे के लिए की गई उनकी मेहनत से बहुत कम लोग वाकिफ होंगे।
हम यहां बात कर रहे हैं, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अक्षय कुमार की. फिल्म इंडस्ट्री में आने का सपना रखने से पहले उन्हें राजीव ओम भाटिया के नाम से जाना जाता था. फिल्मों के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है।
तो आइए शुरू से जानते हैं कि अक्षय कुमार ने शोहरत पाने के लिए कितना लंबा रास्ता तय किया है…. अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर के एक पंजाबी परिवार में हुआ था, हालांकि उनका पालन-पोषण दिल्ली में हुआ है. अक्षय को बचपन से ही एक्टिंग और मार्शल आर्ट में दिलचस्पी थी, जिसके लिए उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी।
वेटर और चपरासी की है नौकरी
अक्षय बैंकॉक में भी रहे हैं, जहां उन्होंने ‘मय थाई’ सीखा और ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हासिल की. उसी दौरान उन्होंने एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम किया, उस रेस्टोरेंट का नाम मेट्रो गेस्ट हाउस था, वहां पर उनकी शुरुआती सैलरी केवल 1,500 रुपए थी।
अक्षय कुमार की कहानी तब बदली जब मुंबई में उन्हें मार्शल आर्ट के एक स्टूडेंट ने मॉडलिंग करने का सुझाव दिया. इसके बाद सबसे पहले उन्होंने अपना नाम राजीव से अक्षय कर लिया और फिर अपना पोर्टफोलियो शूट कराया. गौर करने वाली बात ये है कि जहां पर पहली बार उनका फोटोशूट हुआ था, वहीं पर आज उन्होंने अपना घर बनवाया है।
Google search engine


पिछला लेखAAP ने जारी की पहली लिस्ट, जानें किस सीट से किसे मिला टिकट
अगला लेखJalandhar: लड़की से Mobile छीनने के चक्कर में Bike सवार लुटेरों ने 400 मीटर तक घसीटा