होम latest News Punjab में जानवरों के लिए शुरू होगा टीकाकरण अभियान, कैबिनेट मंत्री Khudiyan...

Punjab में जानवरों के लिए शुरू होगा टीकाकरण अभियान, कैबिनेट मंत्री Khudiyan ने किया ऐलान

0

Gurmeet Singh Khudianने बताया कि जानवरों के लिए खुरपका-मुंहपका रोग (FMD) के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होगा।

पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का भी काम कर रही है। इसी के तहत पंजाब सरकार खुरपका-मुंहपका रोग (FMD) के खिलाफ निवारक उपाय के तौर पर पशुओं के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू कर रही है।
इस अभियान की शुरुआत 21 अक्टूबर से पूरे राज्य में होगी। इस टीकाकरण अभियान को राज्य में सुचारू रूप से चलाने के लिए कुल 816 टीमें बनाई गई हैं। इस बात की जानकारी पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने एक प्रेस रिजील करके दी है।

राज्य में चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान

पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने प्रेस रिजील में बताया कि राज्य में व्यापक रूप से यह टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए FMD वैक्सीन की कुल 65,47,800 खुराकें तैयार की गई हैं। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने विभाग के अधिकारियों को नवंबर के अंत तक टीकाकरण अभियान पूरा करने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य की सभी जानवरों आबादी को यह टीका मुफ्त में लगाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कोल्ड चेन को प्रभावी ढंग से बनाए रखने और पशुपालकों को टीकाकरण अभियान के लाभों के बारे में शिक्षित करने के लिए कहा है।

क्या बोले नोडल अधिकारी?

इस दौरान पशुपालन, डेयरी विकास और मछली पालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने बताया कि पशुपालन विभाग ने सभी जिलों में वैक्सीन वितरित कर दी है। इसके अतिरिक्त, NRDDL, जालंधर के संयुक्त निदेशक को राज्य भर में टीकाकरण अभियान के कुशल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब पशुपालन विभाग ने राज्य स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, साथ ही पशुपालन विभाग के उप निदेशकों के कार्यालयों में जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।

Google search engine


पिछला लेखJammu-Kashmir में आतंकी हमला नाकाम! पकड़े गए 2 आतंकियों का सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन
अगला लेख‘Punjab के अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं Industrialist’, समीक्षा बैठक में बोले कैबिनेट मंत्री Tarunpreet Saund