होम latest News Punjab के लोग ईद, होली, Diwali और गुरु पर्व एक साथ मनाते...

Punjab के लोग ईद, होली, Diwali और गुरु पर्व एक साथ मनाते हैं, बोले CM भगवंत मान

0

Punajb के CM भगवंत मान ने कहा कि Punjab के लोग ईद, होली,Diwali और गुरु पर्व एक साथ मनाते हैं।

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बीते दिन फगवाड़ा के LPU कैंपस में आर्य समाज के संस्थापक और भारत के महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती समारोह में शामिल है।
समारोह में सीएम भगवंत मान ने सबसे पहले महर्षि दयानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम मान ने उनकी शिक्षा, सामाजिक सुधार और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्षेत्र में उनके प्रेरणादायक कामों को याद किया है।

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई

समारोह में सीएम भगवंत मान ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में महान योगदान दिया। उन्होंने अपने समय की सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी और शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागृत कर बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया।
देश के इतिहास में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी और आर्य समाज के उद्देश्य समान हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भी शिक्षा की बात करती हैं और आर्य समाज की नींव भी शिक्षा के क्षेत्र में काम करती है।

शिक्षा से संभव है सामाजिक परिवर्तन

उन्होंने आगे कहा कि देश भर में डीएवी फाउंडेशन द्वारा संचालित स्कूलों और कॉलेजों में लाखों बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। ये स्कूल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देते हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि शिक्षा के जरिए ही सामाजिक परिवर्तन संभव हो पाया है।
शिक्षा के जरिए ही समाज की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इस दौरान सीएम मान ने लाला लाजपत राय, शहीद भगत सिंह और करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को याद किया।

पंजाब के लोगों के बीच है प्यार

सीएम मान ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसकी उम्र से नहीं, बल्कि उसके विचारों और संघर्षों से होती है। भगत सिंह ने अपनी सोच से युवाओं में क्रांति की चिंगारी जलाई।
मात्र 23 वर्ष की आयु में उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी है। सीएम मान ने यह भी कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी खूबसूरती सभी धर्मों के बीच सद्भाव और प्रेम में निहित है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और संतों की भूमि है। यहां नफरत के बीज नहीं बोए जा सकते। पंजाब के लोग ईद, होली, दिवाली और गुरु पर्व एक साथ मनाते हैं।

समाज की भलाई हो रहा काम

सीएम मान ने आगे कहा कि राजनीति कभी भी जाति के आधार पर नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संतों और ऋषियों ने हमें मानवता का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने हमें जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज की भलाई के लिए काम करना सिखाया है। आज हमें उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
Google search engine


पिछला लेखJustice Sanjeev Khanna बने देश के मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति Murmu ने दिलाई पद की शपथ
अगला लेखAmritsar-Katra Expressway प्रोजेक्ट का जल्द होगा पूरा; जानें कब तक सड़क दौड़ेंगी गाड़ियां