होम latest News Public Holidays: 15, 16 और 17 November को यहां रहेगी 3 दिनों...

Public Holidays: 15, 16 और 17 November को यहां रहेगी 3 दिनों की सरकारी छुट्टी, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

0

15 November, 16 November और 17 November को कहां सरकारी छुट्टी है

November के शुरुआती दिनों में कई खास दिन और त्योहार के कारण स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंकों की छुट्टियां रही है।
हालांकि, छुट्टियों का सिलसिला इस महीने बरकरार ही है क्योंकि 12 नवंबर से 17 नवंबर के बीच कई खास दिन हैं और उन दिनों में भारत के अलग-अलग राज्य और शहरों में छुट्टी है।
दिवाली, छठ पर्व के बाद बूढ़ी दिवाली, नानक जयंती जैसे खास दिन हैं। 15 नवंबर से 17 नवंबर तक 3 दिनों के लिए कुछ जगहों पर सरकारी छुट्टी है। आइए जानते हैं 15, 16 और 17 नवंबर को कहां सरकारी छुट्टी रहेगी?

15 November को छुट्टी है या नहीं?

सिखों के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छुट्टी रहेगी। देश के कई राज्यों में इस दिन स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।
पंजाब और चंडीगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों में भी 15 नवंबर को सरकारी छुट्टी रहेगी। बता दें कि 15 नवंबर को हिन्दूं के महापर्वों में से एक कार्तिक पूर्णिमा भी है, जिस कारण अन्य राज्यों में भी सरकारी छुट्टी हो सकती है।
16 Novemberको क्यों रहेगी छुट्टी?
16 नवंबर को भी पंजाब में सरकारी छुट्टी है। शहादत दिवस के अवसर पर यहां के स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि बंद रहेंगे।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारियों में से एक शहीद सरदार करतार सिंह सराभा हैं, जिनका जन्म 24 मई 1896 को लुधियाना जिले के सराभा गांव में हुआ था।
इन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था जिस वजह से 16 नवंबर को शहादत दिवस मनाया जाता है।

17 November को कहां रहेगी छुट्टी?

17 नवंबर को रविवार है और इस दिन साप्ताहिक छुट्टी रहती है। देश के सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और ज्यादातर दफ्तर समेत बाजार बंद रहते हैं।
पंजाब में भी 17 नवंबर को साप्ताहिक छुट्टी के कारण सरकारी छुट्टी रहेगी। इस तरह से पंजाब में लगातार 3 दिनों के लिए छुट्टी रहेगी।
Google search engine


पिछला लेखManpreet Singh Badal 12 साल बाद लौटे Gidderbaha, उसे ‘आदर्श’ निर्वाचन क्षेत्र बनाने का किया वादा
अगला लेखPunjab: फिरौती मांगने वाले Shooter का Encounter, 9 MM की पिस्तौल बरामद