AAP के राज्यसभा सांसद Raghav Chaddha ने अपना जन्मदिन इस बार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंगों में रंगी काशी नगरी में मनाया।
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद Raghav Chaddha ने अपना जन्मदिन इस बार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंगों में रंगी काशी नगरी में मनाया।
जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आप सांसद Raghav Chaddha ने पत्नी और अभिनेत्री Parineeti Chopra के साथ दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में हिस्सा लिया और मां गंगा के समक्ष अपने जीवन के नए वर्ष के लिए आशीर्वाद मांगा।
Raghav Chaddha ने आरती के बाद कहा, ‘गंगे तव दर्शनात् मुक्ति‘… अपने जीवन के नए वर्ष की शुरुआत मोक्ष दायनी, पतित पावनी मां गंगा के चरणों का आशीर्वाद लेकर किया। गंगा मां से देश की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
दशाश्वमेघ घाट की शाम की मां गंगा की आरती में सम्मिलित होकर अत्यंत भाव-विभोर हूं।
यहां की दिव्यता का अनुभव अद्भुत, आध्यात्मिक और अलौकिक है। काशी की ऊर्जा महसूस कर आनंदित, प्रफुल्लित और रोमांचित महसूस कर रहा हूं। हर-हर गंगे!‘

इस मौके पर उनके परिवार वाले भी मौजूद रहे। गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने उन्हें अंग वस्त्र और प्रसाद भी भेंट किया।
एक्ट्रेस Parineeti Chopra ने पति और आप सांसद Raghav Chaddha के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है।
साथ ही परिणीति ने पति के लिए लव नोट भी लिखा। Parineeti Chopra ने इंस्टा पर लिखा, ’ जन्मदिन की हार्दकि शुभकामनाएं मेरे रागी।
आपकी शालीनता, ईमानदारी, धैर्य और मैच्योरिटी मुझे हर दिन एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करती है।
आप ऐसे ही मुझे लीड करते रहें और मुझे स्ट्रॉन्ग बनना, इमोशन की वेल्यू, सम्मान और प्रेम का सच्चा अर्थ ये सब मुझे सिखाते रहें।’

Parineeti Chopra ने आगे लिखा, ’मैं आपसे ऐसे ही सीखती रहूंगी और ये वादा करती हूं। मेरे आस-पास के सभी लोग यही कहते हैं, क्योंकि यह सच है। क्योंकि सब आप जैसे जेंटलमैन नहीं होते। मुझे खुशी है कि भगवान ने मुझे उन सबमें से सबसे अच्छा इंसान दिया।’

पिछले साल दोनों बंधे थे शादी के बंधन
बता दें कि राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री Parineeti Chopra पिछले साल राजस्थान के उदयपुर में लीला पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके भव्य विवाह समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।