होम latest News Punjab Government का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, 80,000 लीटर इथेनॉल...

Punjab Government का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, 80,000 लीटर इथेनॉल की जब्त

0

पंजाब सरकार ने अवैध शराब कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पंजाब सरकार ने अवैध शराब कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत, बठिंडा में दो ट्रकों से 80,000 लीटर इथेनॉल जब्त किया गया है। इन ट्रकों की पहचान गुजरात नंबर की गाड़ियों के रूप में हुई है, जो राज्य के बाहर से तस्करी कर रहे थे।

-वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी जानकारी

राज्य के वित्त और आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह इथेनॉल अवैध रूप से शराब, सैनिटाइज़र और अन्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जा रहा था। एक्साइज विभाग की तत्परता और निगरानी से यह बड़ी तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी गई।

चीमा ने कहा, “पंजाब सरकार अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जो कोई भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ना बनाने वाले बचेंगे, ना बेचने वाले।”

-रेड के दौरान जब्त किए ट्रक

रेड के दौरान दोनों ट्रकों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो बिना वैध अनुमति के राज्य की सीमाओं में प्रवेश कर रहे थे। जांच में पता चला कि इथेनॉल को गलत इरादों से राज्य में लाया जा रहा था। एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Google search engine


पिछला लेखप्रकाश सिंह का हमेशा दिया साथ, सुखबीर बादल को बनाया चीफ; अकाली दल में दूसरा बड़ा चेहरा थे सुखदेव सिंह ढींडसा
अगला लेखIPL 2025, PBKS vs RCB, Qualifier 1 : RCB ने 9 साल बाद IPL फाइनल में जगह की पक्की, पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराया