होम latest News Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी ने बढ़ाया पारा… आने वाले दिनों...

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी ने बढ़ाया पारा… आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफे की संभावना

0

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के निष्क्रिय होने के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के निष्क्रिय होने के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इसके बावजूद पंजाब का तापमान सामान्य से अभी भी 3.3 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।
मौसम विज्ञान के मुताबिक, राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना जिले के समराला में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर, पटियाला और बठिंडा में तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रहा। बठिंडा में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम था। रोपड़ में तापमान 35.3 डिग्री, जबकि गुरदासपुर और मोगा में यह 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई। भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए ‘नो वार्निंग’ यानी ‘कोई चेतावनी नहीं’ श्रेणी जारी की है। इसका मतलब है कि पंजाब के 23 जिलों में न तो लू की चेतावनी है, न भारी बारिश और न ही किसी अन्य मौसम संबंधी खतरे की संभावना।

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है तापमान

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन प्री-मानसून स्थितियों के चलते यह सामान्य से नीचे बना हुआ है। यदि यह स्थिति बनी रही, तो मानसून समय पर या इससे पहले पंजाब में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है।
Google search engine


पिछला लेखआज PM मोदी करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे पुल ‘चिनाब ब्रिज’ का उद्द्घाटन, स्वागत में जगह-जगह लगे होर्डिंग
अगला लेखराजनीति में उतरेंगे Varinder Singh Ghuman… लड़ेंगे चुनाव, ‘युवाओं को खेलों के प्रति करेंगे जागरूक’