होम latest News फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, ₹2 लाख से ऊपर रहा दाम; आपके शहर...

फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, ₹2 लाख से ऊपर रहा दाम; आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

0

कल की गिरावट के बाद आज सोना और चांदी फिर महंगे हो गए हैं।

 कल सोना-चांदी में बड़ी गिरावट के बाद एक बार फिर इसमें तेजी देखी गई है। यह बात गौर करने वाली है कि चांदी (Silver Rate Today) में चाहे जितनी तेजी या गिरावट आए इसका दाम 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे नहीं आ रहा है। वहीं आज 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है।

कितना महंगा हुआ सोना?

सुबह 10.12 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 1,41,032 रुपये चल रही है। इसमें 1539 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सुबह 10.13 बजे तक सोने ने 1,40,287 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,41,349 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

सुबह 10.15 बजे चांदी में 4927 रुपये प्रति किलो की तेजी है। 1 किलो चांदी का दाम 2,24,801 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,23,515 रुपये प्रति किलो का लो और 2,25,097 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।

आपके शहर में कितना है भाव?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹1,41,950 ₹225,770
जयपुर ₹142,000 ₹225,860
कानपुर ₹142,060 ₹225,950
लखनऊ ₹142,080 ₹225,950
भोपाल ₹142,170 ₹226,130
इंदौर ₹142,170 ₹226,130
चंडीगढ़ ₹142,020 ₹225,890
रायपुर ₹141,970 ₹225,800

कहां महंगा है सोना-चांदी?

भोपाल और इंदौर में सोना और चांदी दोनों सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,42,170 रुपये चल रही है। इसके साथ ही यहां 1 किलो चांदी 2,26,130 रुपये में मिल रही है।

कहां सस्ती है सोना-चांदी?

पटना में सोना सबसे सस्ता है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,41,950 रुपये है। यहां 1 किलो चांदी 2,25,770 रुपये में मिल रही है। आज पटना में सोना और चांदी दोनों ही सस्ते दामों पर मिल रहे हैं।
पिछला लेखLPG वितरण में बड़ा खेल, बिना अनुमति के सिलेंडर बुकिंग:देरी से डिलीवरी पर भड़के सांसद औजला
अगला लेखमानहानि केस में मजीठिया को हाईकोर्ट से झटका:दोबारा क्रॉस करने की दी अनुमति, लुधियाना के कोर्ट में चलेगा अब ट्रॉयल